शहर के बीआरबी कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं को लेकर बुधवार को शक्ति अभियान के बैनर तले एकदिवसीय विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्राओं ने कॉलेज में पीरियड वेंडिंग मशीन लगाने, लड़कियों के वॉशरूम की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने तथा पर्याप्त डस्टबिन की व्यवस्था करने सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की मांग रखीं। छात्राओं का कहना था कि इस प्रदर्शन से दो दिन पूर्व, कॉलेज प्रशासन को इन समस्याओं के समाधान के लिए आवेदन दिया गया था

बावजूद मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण शक्ति अभियान के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्राएं बीआरबी कॉलेज के मुख्य द्वार से नारेबाजी करते हुए कैंपस के अंदर प्राचार्य कार्यालय तक पहुंची। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी छात्राएं प्राचार्य कार्यालय के सामने बैठ गईं, जहां एक सभा आयोजित की गई।सभा की अध्यक्षता नेहा भारती ने की। संचालन मोना कुमारी ने किया।

कार्यक्रम में शक्ति अभियान बिहार की कोऑर्डिनेटर रीचा कुशवाहा ने कहा कि पीरियड वेंडिंग मशीन, स्वच्छ वॉशरूम और डस्टबिन जैसी सुविधाएं छात्राओं की मूलभूत जरूरतों का हिस्सा हैं। कॉलेज प्रशासन की जिम्मेदारी है कि छात्राओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण मिले। इन मांगों पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि छात्राओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। छात्राओं ने कहा कि जिले में सांसद, विधायक और महापौर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर महिलाओं के रहने के बावजूद कॉलेजों में छात्राओं की समस्याओं की सुनवाई नहीं होना चिंताजनक है।

महिला जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने स्तर से जिले के विभिन्न कॉलेजों में पीरियड वेंडिंग मशीन लगवाने की पहल करें, ताकि छात्राओं को मासिक धर्म के दौरान आवश्यक सुविधाएँ मिल सकें। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा ने कहा कि कॉलेज में छात्राओं की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में उचित नहीं है। कहा कि यदि निर्धारित समय में पीरियड वेंडिंग मशीन नहीं लगाई गई, तो उनका संगठन भी शक्ति अभियान के साथ मिलकर कॉलेज परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू करेगा। प्राचार्य ने कहा कि वॉशरूम में डस्टबिन की व्यवस्था और साफ-सफाई से जुड़ी समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है।

Post A Comment:

Latest News

Post Top Ad

LightBlog

Search This Blog

Post Top Ad

Your Ad Spot

Archive

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tags

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Recent